पंजाब में बाढ़ से 1219.23 करोड़ का नुकसान, केंद्रीय टीम को सरकार ने दिया ब्यौरा

Edited By swetha,Updated: 12 Sep, 2019 12:43 PM

center team arrived to assess the damage caused by floods in punjab

केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम को प्रशासनिक अधिकारियों ने पंजाब में बाढ़ से हुए 1219.23 करोड़ रुपए के नुकसान का ब्यौरा सौंप दिया है।

चंडीगढ़ः केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम को प्रशासनिक अधिकारियों ने पंजाब में बाढ़ से हुए 1219.23 करोड़ रुपए के नुकसान का ब्यौरा सौंप दिया है। इस बाबत गुरूवार को केंद्रीय मंत्रालय के संयुक्त सचिव अनुज शर्मा की अगुवाई में सूबे के दस विभागों के आला अधिकारियों ने बैठक हुई। PunjabKesari बैठक में पंजाब के विशेष मुख्य सचिव (राजस्व) के.बी.एस. सिद्धू ने केंद्री सरकार को राज्य सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए राहत उपायों के अलावा बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाखड़ा बांध का पानी छोड़ने से राज्य में 12 सौ करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने नुकसान का जायजा लेने आई गृह मंत्रालय की टीम को संबधित विभागों को हुए नुकसान की भी सूची दी। केंद्र की टीम नुकसान का जायजा लेने के बाद अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी, जिसके बाद सरकार नुकसान के एवज में धनराशि स्वीकृत करेगी। गौरतलब है कि  अगस्त माह में भाखड़ा बांध को जलस्तर बढ़ने के कारण इसके सभी गेट खोल दिए गए थे। जिसके चलते पंजाब के सैकड़ों गांव पानी में डूब गए थे। भारी बारिश के कारण हुए हादसों में 6 लोगों को जान से हाथ भी धोना पड़ा था। सरकार ने बाढ़ के दौरान 1700 करोड़ रुपए का नुकसान होने का फौरी तौर पर अनुमान लगाया था। जिसके बाद नुकसान का सही आकलन करने के लिए विशेष टीमें गठित की थीं।  


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!