1 महीने की मासूम बच्ची को अगवा करके ले गया युवक

Edited By Vaneet,Updated: 07 Aug, 2019 06:33 PM

cctv child kidnaping

पंजाब में आजकल बच्चे चोरी करके ले जाने की बहुत सारी झूठी अफवाहें फैल रही हैं। ऐसी ही एक घटना अमृतसर के मजीठा रोड पर भी देखने को मिली ....

अमृतसर(सुमित): पंजाब में आजकल बच्चे चोरी करके ले जाने की बहुत सारी झूठी अफवाहें फैल रही हैं। ऐसी ही एक घटना अमृतसर के मजीठा रोड पर भी देखने को मिली जहां एक महीना 14 दिन की मासूम बच्ची को कोई व्यक्ति उठाकर ले गया। घटना की सूचना मिलने पर मजीठा रोड पुलिस थाना सदर के प्रमुख प्रेमपाल और एस.पी. सरबजीत सिंह रंधावा मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने बच्ची के अगवा होने का मामला दर्ज करके तलाश करनी शुरू कर दी।

बच्ची के दादा फैला हालदार ने जानकारी देते कहा कि वह रात 9 बजे के करीब सो गए थे। 3.30 मिन्ट पर जब उनकी आंख खुली तो देखा कि बच्ची अपनी जगह पर नहीं थी जिसके बाद उन्होंने सभी जगह उसकी तलाश की परन्तु कुछ पता नहीं लगा। उन्होंने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई दुशमनी नहीं है, जिस कारण उन्होंने पुलिस को बच्ची की तलाश जल्द से जल्द करने की गुहार लगाई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!