पंजाब में पराली जलाने वाले 179 किसानों पर केस दर्ज

Edited By swetha,Updated: 06 Nov, 2019 08:33 AM

cases have been registered against 179 farmers who burnt stubble in punjab

पराली जाने के आरोप में लुधियाना के 22 किसान गिरफ्तार

जालंधर/नूरमहल/ लुधियाना(महेश,शर्मा, सलूजा ): पंजाब सरकार की ओर से पराली जलाने पर लगाई गई पाबंदी के बावजूद किसान पराली जलाकर प्रदूषण फैलाने से बाज नहीं आ रहे। इसके तहत विभिन्न जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने किसानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 5 नवम्बर को पराली को सबसे ज्यादा 6668 आग लगने की घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं। 

पराली जाने के आरोप में लुधियाना के 22 किसान गिरफ्तार

इसके तहत पंजाब में कुल 179 किसानों पर केस दर्ज किए गए हैं जिनमें जालंधर में 6, लुधियाना में 45, मोगा में 83, संगरूर में 24, रूपनगर में 12, नवांशहर में 6 व फाजिल्का में 3 किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से रूपनगर में 2, फाजिल्का में 3 व लुधियाना में 22 किसानों को गिरफ्तार किया गया है।  संगरूर के डी.सी. घनश्याम थोरी ने बताया कि पराली जलाने के 643 मामलों के जिम्मेदार लोगों को 16 लाख 47 हजार 500 रुपए जुर्माना किया गया है। नवांशहर के डिप्टी कमिश्नर विनय बुबलानी ने बताया कि 134 खेत मालिकों को जुर्माना लगाया गया है। 

जिला  आग की घटनाएं
संगरूर 1007 
बठिंडा 945 
मोगा 628 
बरनाला 563
मानसा 546
फिरोजपुर 491
पटियाला  427
लुधियाना 422
मुक्तसर  403 
फरीदकोट  316
फाजिल्का  185
जालंधर  175 
तरनतारन   149
कपूरथला 106
अमृतसर 103
गुरदासपुर 74
फतेहगढ़ साहिब 66
होशियारपुर 20
एस.बी.एस. नगर  19
रोपड़   11
मोहाली   10 
पठानकोट   2 

  
  

    
  
  

    
  
  
  


 
  

  
  

  


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!