SGPC दफ्तर में हुई हत्या का मामला, पुलिस ने लिया Action

Edited By Kalash,Updated: 04 Aug, 2024 04:07 PM

case of murder in sgpc office

बीते दिन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दफ्तर में कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई।

अमृतसर : बीते दिन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दफ्तर में कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान एक कर्मचारी द्वारा सरे कर्मचारी पर तलवार से हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार एस.जी.पी.सी. के धर्म प्रचार के कर्मचारी सुखबीर सिंह ने अकाउंट ब्रांच के सेवादार दरबारा सिंह पर तलवार से हमला कर दिया।     

इस दौरान पुलिस ने आरोपी द्वारा किए गए हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सुखबीर सिंह के दोनों बेटों पर केस दर्ज कर दिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी अपने दोनों बेटों के साथ हत्या करने आया था जिसके बाद पुलिस ने सुखबीर सिंह के साथ-साथ उसके बेटों अर्श और साजन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल तीनों फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि सुखबीर सिंह और दरबारा सिंह के बीच पारिवारिक विवाद था जो बढ़कर जानलेवा हमले तक पहुंच गया।     

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!