हाईवे जाम करने वाले 100 गन्ना किसानों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Vaneet,Updated: 15 Mar, 2019 04:01 PM

case against 100 sugarcane farmers doing highway jam

शक्कर मिलों से बकाया के भुगतान की मांग को लेकर हाइवे जाम करने वाले 100 गन्ना ...

फगवाड़ा: शक्कर मिलों से बकाया के भुगतान की मांग को लेकर हाइवे जाम करने वाले 100 गन्ना किसानों के खिलाफ पंजाब की फगवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। प्रदर्शन कल हुआ था और पुलिस ने जो मामला दर्ज किया है उनमें किसान नेता सतनाम सिंह साहनी, कुलवंत सिंह और मंजीत सिंह राय शामिल हैं।

इन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 283 और नेशनल हाइवे एक्ट की धारा 8-बी लगाई गई है। प्रदर्शनकारी किसान स्थानीय निजी शक्कर मिल मालिकों से 53 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग कर रहे थे और मिल प्रबंधन से 26 मार्च तक 30 करोड़ रुपए का भुगतान करने के आश्वासन पर धरना उठाया गया। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!