कार सवार नाइजीरियन ने दूसरी कार को मारी टक्कर, बीच सड़क हंगामा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Mar, 2023 10:53 PM

car rider nigerian collided with another car

बस स्टैंड मिड्डा चौक के निकट कार में मस्ती कर रहे नाइजीरियन की कार दूसरी कार से जा टकराई, जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में उलझ पड़े।सूचना मिलने के बाद चौकी कोचर मार्किट की पुलिस मौके पर पहुंची।

लुधियाना (तरुण): बस स्टैंड मिड्डा चौक के निकट कार में मस्ती कर रहे नाइजीरियन की कार दूसरी कार से जा टकराई, जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में उलझ पड़े।सूचना मिलने के बाद चौकी कोचर मार्किट की पुलिस मौके पर पहुंची।

इंचार्ज जसपाल सिंह ने बताया कि नाइजीरियन अपने कुछ साथियों के साथ कार में जा रहा था जिसकी कार दूसरी कार से टकरा गई। दूसरी कार में सवार मोहित ने नाइजीरियन को रोका और विरोध जताया जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग एकत्रित हो गए। इंचार्ज ने बताया दोनों पक्ष थाने पहुंचे जिनका कुछ देर बाद राजीनामा हो गया। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि नाइजीरियन नशे में था जिस कारण हंगामा हुआ है। नाइजीरियन स्टूडैंट्स बताए जा रहे हैं जिनमें 2 महिलाएं भी थीं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!