रेल मंडल के सीनियर अधिकारी की गाड़ी नहर में गिरी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 Jun, 2020 11:06 AM

car of senior railway division officer fell into canal

रेल मंडल फिरोजपुर के उच्चाधिकारी की गाड़ी लखनऊ के नजदीक नहर में गिरने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के मुताबिक.....

फिरोजपुर(मनदीप, कुमार): रेल मंडल फिरोजपुर के उच्चाधिकारी की गाड़ी लखनऊ के नजदीक नहर में गिरने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर रेल मंडल में तैनात सीनियर डी.आई.एन. हैड्डक्वार्टर अमित कुमार की गाड़ी आज सुबह करीब 3 बजे लखनऊ के नजदीक एक नहर में जा गिरी। गाड़ी में सवार दो चालकों ने तैर कर अपनी जान बचा ली परन्तु अमित कुमार का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका। सूचना मिलते ही रेलवे के कई उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने गोताखोरों की मदद से अमित की तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि किसी जरूरी काम के लिए अमित अपने दो चालकों सहित लखनऊ जा रहे थे। कार में सवार चालक ने बताया कि उसे नींद आने के कारण गाड़ी नहर में गिर गई। फिलहाल खबर लिखे जाने तक गोताखोरों द्वारा अमित की तलाश जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!