Punjab : युवक की गाड़ी में नशीली गोलियां रखने के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 27 Jul, 2026 12:49 PM

policeman arrested for possessing narcotic pills

फाजिल्का के एसएसपी गगन अजीत सिंह का एक बार फिर बड़ा एक्शन देखने को मिला है । दरअसल फाजिल्का में पुलिस विभाग में तैनात पुलिस कर्मी करनैल सिंह पर मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है ।

फाजिल्का (सुनील नागपाल) : फाजिल्का के एसएसपी गगन अजीत सिंह का एक बार फिर बड़ा एक्शन देखने को मिला है । दरअसल फाजिल्का में पुलिस विभाग में तैनात पुलिस कर्मी करनैल सिंह पर मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है । जिसपर किसी ओर मामले में लड़के की गाड़ी में नशीली गोलियां रखने के आरोप लगे है। जैसे ही ये मामला फाजिल्का के एसएसपी के ध्यान में आया तो इस मामले पर कार्यवाही करते हुए करनैल सिंह को इसी मुकदमे नामजद कर दिया है। वहीं सख्त एक्शन के तहत उक्त पुलिस कर्मी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है । आगे की जांच जारी है । 

प्राप्त जानकारी के अनुसार फाजिल्का की थाना खुईखेड़ा पुलिस के पास लड़का लड़की के विवाद एक मामला आया था । जिसपर उक्त पुलिस कर्मी करनैल सिंह द्वारा लड़के की गाड़ी में नशीली गोलियां रखवा दी गई और कार्यवाही की गई । जिसपर ये मामला जब फाजिल्का के एसएसपी गगन अजीत सिंह के ध्यान में आया तो एसएसपी ने इस मामले पर जांच के आदेश करने के बाद एक्शन लिया है । इस मामले में उक्त पुलिस कर्मी करनैल सिंह को उक्त पर्चे में नामजद कर दिया गया है । इतना ही नहीं पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्यवाही करते हुए करनैल सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया है । करनैल सिंह थाना खुईखेड़ा में तैनात थे । फिलहाल आगे की कार्यवाही पुलिस द्वारा करते हुए मामले की तफ्तीश की जा रही है । एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि लड़का लड़की के एक मामले मे उक्त पुलिस कर्मी द्वारा लड़के की गाड़ी में नशीली गोलियां रखवा दी गई । जिसके बाद पुलिस ने इस मामले पर एक्शन लेते हुए उक्त आरोपी को इस मुकदमे में नामजद किया है और इस पुलिस कर्मी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

बता दे कि इससे पहले भी एसएसपी गगन अजीत सिंह की अध्यक्षता में नशे के मामले में पुलिस के बड़े अधिकारियों पर कार्यवाही हो चुकी है । और अब इसी कड़ी के तहत ही एक ओर गाज पुलिस कर्मी पर गिरी है। एसएसपी गगन अजीत सिंह ने दो टूक साफ किया कि नशे के मामले में चाहे कोई भी हो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!