सड़क किनारे खड़ी गाड़ी पर चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस ने जांच की शुरू

Edited By Kalash,Updated: 18 Jul, 2026 10:06 AM

car theft case

तलवाड़ा पुलिस ने एक टवेरा गाड़ी चोरी होने के संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

तलवाड़ा (जोशी): तलवाड़ा पुलिस ने एक टवेरा गाड़ी चोरी होने के संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को दिए बयानों में कारज पुत्र बलदेव सिंह, निवासी गांव नमोली हार ने बताया कि वह 'अड्डा झीर के खू' पर 'भलवान ढाबा' चलाता है और ढाबे के साथ ही उसकी जमीन है। 15 जुलाई को शाम करीब 4:10 बजे वह अपनी टवेरा गाड़ी नंबर पी.बी.01-ए-0124 में यूरिया खाद लेकर अपने खेतों में डालने गया था। उसने अपनी गाड़ी तलवाड़ा मेन रोड पर 'जन्नत मोड़' के पास खड़ी की थी। 

जल्दबाजी के कारण गाड़ी का शीशा खुला रह गया था और गाड़ी की चाबी समेत सभी जरूरी कागजात भी गाड़ी के अंदर ही मौजूद थे। जब वह खेतों में खाद डालकर वापस लौटा, तो गाड़ी वहां से गायब थी। तलवाड़ा पुलिस ने शिकायतकर्ता कारज के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आस-पास के सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और चोरों की तलाश के लिए आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!