Edited By Kalash,Updated: 02 May, 2026 02:31 PM

नकोदर के नूरमहल रोड पर संगतपुर बस स्टैंड के पास दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है।
नकोदर/नूरमहल : नकोदर के नूरमहल रोड पर संगतपुर बस स्टैंड के पास दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार कार और ई-रिक्शा के बीच हुई टक्कर के कारण घटे इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान ई-रिक्शा चालक कुलदीप सिंह (58) के रूप में हुई है।
जानकारी मिली है कि ई-रिक्शा चालक सामान लेकर नूरमहल जा रहा था। इस दौरान परिवार सहित नकोदर से माथा टेक कर वापिस माछीवाड़ा जा रहे कार सवार की ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार 3 व्यक्ति घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here