'अग्निपथ' योजना पर कैप्टन का बयान, केंद्र सरकार के लिए कही ये बात

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Jun, 2022 07:47 PM

captain s statement on  agneepath  scheme

केंद्र सरकार की भारतीय सेना के लिए हाल में शुरू की गई अग्निपथ योजना का विरोध जहां पूरे देश में विरोध हो रहा है, वहीं पंजाब में भाजपा के सहयोगी व पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी इस फैसले पर अपनी असहमति जताई है।

जालंधर : केंद्र सरकार की भारतीय सेना के लिए हाल में शुरू की गई अग्निपथ योजना का विरोध जहां पूरे देश में विरोध हो रहा है, वहीं पंजाब में भाजपा के सहयोगी व पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी इस फैसले पर अपनी असहमति जताई है। कैप्टन ने भी केंद्र सरकार के इस फैसले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि एक सिपाही के लिए 4 साल का वक्त बहुत कम है। केंद्र सरकार द्वारा जारी यह भर्ती नीति सही नहीं हैं। कैप्टन ने कहा कि सेना में भर्ती की इस स्कीम के बारे में केंद्र को समीक्षा करनी चाहिए। 

जिक्रयोग्य है कि केंद्र सरकार द्वारा जारी इस भर्ती प्रक्रिया के खिलाफ युवाओं में गुस्सा है। युवाओं को अग्निवीर के रूप में सेना की ट्रेनिंग देकर काम देने की योजना ने हैरान कर दिया है। बता दें कि थलसेना, नौसेना और वायुसेना में सैनिकों की भर्ती संबंधी अग्निपथ योजना की घोषणा की थी, जिसके तहत सैनिकों की भर्ती चार वर्ष की संक्षिप्त अवधि के लिए की जाएगी। इस योजना के तहत तीनों सेनाओं में इस वर्ष करीब 46,000 सैनिक भर्ती किए जाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!