वादा कर मुकरे कैप्टन लेकिन फंस गए 'सुखजिन्दर रंधावा'

Edited By Sunita sarangal,Updated: 27 Jan, 2020 10:17 AM

captain promised but trapped  sukhjinder randhawa

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह पंजाब के युवाओं को समार्टफोन देने का वादा कर फिर मुकर गए हैं क्योंकि कैप्टन ने ऐलान किया था कि वह गणतंत्र दिवस पर समार्टफोन बांटने के पहले चरण की शुरुआत करेंगे।

जालंधर: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह पंजाब के युवाओं को समार्टफोन देने का वादा कर फिर मुकर गए हैं क्योंकि कैप्टन ने ऐलान किया था कि वह गणतंत्र दिवस पर समार्टफोन बांटने के पहले चरण की शुरुआत करेंगे। इस चरण में 1.6 लाख समार्टफोन 11वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं को दिए जाएंगे। कैप्टन का यह वादा तो सच नहीं हुआ लेकिन कैबिनेट मंत्री सुखजिन्दर रंधावा जरूर फंस गए हैं।

कैप्टन तो मोहाली में तिरंगा फहराने के बाद चले गए लेकिन जालंधर में उनके करीबी सुखजिन्दर सिंह रंधावा को मीडिया ने घेर लिया। जब मीडिया ने समार्टफोनों के बारे में पूछा तो वह सरकार का हाथ तंग होने की बात कहने लगे। इसके बाद उन्होंने कैबिनेट में इस बात का मुद्दा उठाना का भरोसा भी दिलाया। बेशक रंधावा ने इसी महीने फोन देने की बात कह कर पीछा छुडवा लिया लेकिन अपने वादे से मुकरने वाली कैप्टन सरकार रंधावा की बात को कहां तक सच बना पाती है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!