किसानों को लेकर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में कैप्टन सरकार

Edited By Vatika,Updated: 29 Jul, 2021 12:11 PM

captain in preparation to take a big decision regarding farmers

पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह जल्द ही किसानों को लेकर बड़ा फैसला लेने के लिए तैयार हैं

जालन्धर(धवन): पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह जल्द ही किसानों को लेकर बड़ा फैसला लेने के लिए तैयार हैं जिससे किसानों को पक्के तौर पर कांग्रेस के साथ जोड़ा जा सके। केंद्र के 3 कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले कई महीनों से चल रहे आंदोलन के दौरान अनेक किसान शहीद हो गए थे। 

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर शहीद होने वाले किसानों को पहले ही 5-5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जा चुका है। अब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह इन किसानों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने जा रहे हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। कैप्टन स्वयं शहीद हुए किसानों के परिजनों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!