Edited By Vatika,Updated: 11 Mar, 2024 12:29 PM

पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है।
लुधियाना: पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, कल यानी 12 मार्च को दोपहर 12 बजे के बाद पूरे पंजाब में सरकारी बसें नहीं चलेंगी। इसके साथ ही 13 मार्च को भी दिन भर सरकारी बसों का चक्का जाम रहेगा।
जानकारी के अनुसार पनबस, पी.आर.टी.सी. के कच्चे कर्मचारियों द्वारा 13 मार्च को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर कर्मचारियों ने कहा कि सरकार अपने वादे से मुकर गई है और वादों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। कल दोपहर 12 बजे के बाद पूरे पंजाब में सरकारी बसों का चक्का जाम रहेगा।
इसके बाद 13 मार्च को पंजाब भर के कच्चे कर्मचारी पंजाब विधानसभा का घेराव करेंगे और इसके मद्देनजर 13 मार्च को भी कोई भी सरकारी बस सड़कों पर नहीं चलेगी। सरकारी बसें बंद होने से आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।