पंजाब के स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी के समय को लेकर आया बड़ा फैसला, पढ़ें...

Edited By Vatika,Updated: 25 Apr, 2025 04:10 PM

holiday in schools and colleges of punjab

स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों के बाहर छुट्टी के समय लड़कियों

लुधियाना (राज): स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों के बाहर छुट्टी के समय लड़कियों के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत ए.सी.पी. रैंक के अधिकारियों समेत पुलिस बल इन जगहों पर तैनात रहेगा और छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान भी किए जाएंगे।

इस दौरान पुलिस ने जांच के बाद कुल 436 चालान किए और 9 वाहनों को जब्त भी किया। दरअसल, पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि स्कूल-कॉलेजों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर छुट्टी के समय छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं।

छात्राओं और महिलाओं में सुरक्षा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए 3 ए.सी.पी. अधिकारियों की अगुवाई में 21 पुलिस टीमें बनाई गई हैं, जो छुट्टी के समय स्कूल-कॉलेजों और अन्य जगहों पर तैनात रहेंगी। इन टीमों की नजर उन लोगों पर रहेगी जो लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं या फिर वाहनों से नियमों का उल्लंघन करते हैं। यदि कोई व्यक्ति छेड़छाड़ करता हुआ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!