Edited By Kamini,Updated: 15 Sep, 2023 01:56 PM

बी.एस.एफ और एस.एस.ओ.सी फाजिल्का ने जालंधर दिहाती पुलिस द्वारा सांझे किए गए इनपुट पर कार्रवाई की गई।
जालंधर (सोनू): बी.एस.एफ और एस.एस.ओ.सी फाजिल्का ने जालंधर दिहाती पुलिस द्वारा सांझे किए गए इनपुट पर कार्रवाई की गई। इस दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1.710 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। जानकारी के अनुसार आरोपी मलकियत काली व उसके साथियों के कब्जे से अब तक 24.710 किलो हेरोइन बरामद की जा चुकी है। इस संबंधी एस.एच.ओ.सी. फाजिल्का में एफआईआर दर्ज की गई है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान से 50 किलो हेरोइन की खेप लाने के लिए 3 तैराकों को भेजने वाले बड़े तस्कर मलकियत सिंह उर्फ काली को गिरफ्तार किया था। इनसे जालंधर देहाती पुलिस ने पहले 9 किलो हेरोइन बरामद की गई थी, उसके बाद 50 किलो हेरोइन में से 14 किलो अमृतसर पुलिस ने रिकवर की थी, उसके बाद 8 किलो हेरोइन जोगा सिंह नाम के व्यक्ति से बरामद की थी, जोकि लुधियाना का रहने वाला था। आधा किलो हेरोइन पप्पू से बरामद हुई थी और यह रिकवरी महत्वपूर्ण मेहतपुर पुलिस ने की थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here