व्यक्ति की तेजधार हथियारों से निर्मम ह;त्या, खंगाले जा रहे CCTV फुटेज

Edited By Urmila,Updated: 29 Apr, 2026 01:41 PM

brutal murder of an individual using sharp edged weapons

नाभा ब्लॉक के गांव धारोकी में खेतों के बीच तेजधार हथियारों से 36 वर्षीय व्यक्ति मोहन दास की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

नाभा (खुराना) : नाभा ब्लॉक के गांव धारोकी में खेतों के बीच तेजधार हथियारों से 36 वर्षीय व्यक्ति मोहन दास की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीती रात मोहन दास अपने खेतों में गया था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उसे फोन करके बुलाया, जिसके बाद उसका फोन बंद हो गया। जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिवार के सदस्यों ने खेतों में जाकर देखा, जहां मोहन दास खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। उस समय उसकी कुछ सांसें चल रही थीं, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।

मोहन दास की पत्नी अनीता रानी ने बताया कि रात को जब वह घर पर थे, तब किसी ने फोन करके उसे बुलाया और वह चला गया। पहले भी वह इस तरह जाता था और वापस घर आ जाता था, लेकिन इस बार जब वह वापस नहीं आया तो उन्होंने रिश्तेदारों को सूचित किया। जब उन्होंने खेत में जाकर देखा तो उसकी लाश खून से सनी हुई पड़ी थी। उन्होंने बताया कि उनकी 2 बेटियां हैं और वह इंसाफ की मांग करती हैं।

नाभा सदर थाना के प्रभारी जसप्रीत सिंह ने बताया कि यह घटना रात की है और सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और आसपास के सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने फिलहाल परिवार के बयानों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!