पंजाब में बने इस पुल पर कभी हो सकता है बड़ा हादसा, मंजर देख आपके भी उड़ेंगे होश

Edited By Urmila,Updated: 30 Jul, 2025 05:29 PM

bridge accident pothole

हलका दीनानगर के अंतर्गत गांव साधना में नवनिर्मित खड्ड पर लगभग डेढ़ वर्ष पहले लाखों रुपए की लागत से पुल का निर्माण किया गया था।

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया) : हलका दीनानगर के अंतर्गत गांव साधना में नवनिर्मित खड्ड पर लगभग डेढ़ वर्ष पहले लाखों रुपए की लागत से पुल का निर्माण किया गया था, लेकिन इस पुल के दोनों ओर गहरी दरारें पड़ने के कारण कभी भी कोई बड़ा सड़क हादसा हो सकता है, जिससे इस पुल से आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

bridge accident

प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान न दिए जाने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इस संबंध में इलाका निवासियों ने बताया कि यह पुल लगभग डेढ़ वर्ष पहले लाखों रुपए की लागत से बनाया गया था। यह पुल कोठे भगवानपुर, हेमराजपुर साधना को पचोवाल, रसूलपुर, झरोली, बियानपुर और चौता जैसे कई गांवों को जोड़ता है। लोगों का कहना है कि अभी तक एक ही बारिश हुई है, जिसके कारण इस पुल के दोनों तरफ लंबे-लंबे गड्ढे हो गए हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा सड़क हादसा हो सकता है, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि इस पुल का सुधार किया जाए ताकि कोई भी आने-जाने वाला व्यक्ति हादसे का शिकार न हो सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!