रोजगार की तलाश में दुबई गए पंजाब के युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Feb, 2026 07:44 PM

a young man from punjab died in dubai

डेरा बाबा नानक हलके के अंतर्गत आने वाले और फतेहगढ़ के नजदीक गांव समराए का 32 वर्षीय युवक बलविंदर सिंह, पुत्र मुख्खा सिंह, करीब 6 महीने पहले घर की तंगी और गरीबी से बाहर निकलने की उम्मीद में दुबई गया था। वहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने...

गुरदासपुर, (हरजिंदर सिंह गोराया) : डेरा बाबा नानक हलके के अंतर्गत आने वाले और फतेहगढ़ के नजदीक गांव समराए का 32 वर्षीय युवक बलविंदर सिंह, पुत्र मुख्खा सिंह, करीब 6 महीने पहले घर की तंगी और गरीबी से बाहर निकलने की उम्मीद में दुबई गया था। वहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने की दुखद खबर सामने आई है। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, क्योंकि परिवार के पास दुबई से भारत, अपने गांव, शव मंगवाने तक के लिए भी पैसे नहीं हैं। इस कारण परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस संबंध में मृतक युवक की मां, पत्नी और चाचा के बेटे भाई कुलविंदर सिंह ने बेहद दुखी मन से बताया कि उनके घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। छह महीने पहले उनका बेटा बलविंदर सिंह रोज़ी-रोटी कमाने के लिए दुबई गया था, जिसकी 4 फरवरी को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उन्हें यह भी नहीं पता कि उनके बेटे की मौत किस कारण हुई।

उन्होंने भारी मन से कहा कि उनके पास बलविंदर सिंह का शव वापस लाने के लिए एक भी पैसा नहीं है और न ही घर चलाने के लिए कोई साधन बचा है। मृतक की मां ने रोते हुए बताया कि उसके पति और बड़े बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है और अब घर में कमाने वाला कोई भी पुरुष नहीं बचा है। घर में 5 छोटे बच्चों सहित 3 विधवा महिलाएं हैं। उनका कच्चा मकान गिरने की हालत में है और दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो गया है।

परिवार ने समाजसेवी संस्थाओं, दानी सज्जनों और पंजाब सरकार से अपील की है कि उनके बेटे का शव वापस लाने में मदद की जाए, साथ ही परिवार की रोज़ी-रोटी और आवास के लिए भी सहायता प्रदान की जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!