शादी की विदाई दौरान दुल्हन के माथे में गोली लगने के मामले में आया नया मोड़

Edited By Vatika,Updated: 11 Nov, 2024 04:57 PM

bride injured due to firing

फिरोजपुर में शादी की विदाई के दौरान भाई द्वारा की गई फायरिंग के कारण माथे में गोली लगने से दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गई,

फिरोजपुर: फिरोजपुर में शादी की विदाई के दौरान भाई द्वारा की गई फायरिंग के कारण दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे फिरोजपुर से डी.एम.सी. अस्पताल लुधियाना में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने लड़की के भाई और पैलेस के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने घायल लड़की के भाई गुरप्रीत सिंह और पैलेस के मालिक अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि विदाई के मौके पर जब दुल्हन को उसके भाई ने गले लगाया तो बलजिंदर कौर के माथे में गोली लग गई, जिसके बाद वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी और खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

 बताया जा रहा है कि दुल्हन को गोली मारने वाला भाई नशे में था। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस. पी.डी. रणधीर कुमार ने कहा कि हमने 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि बाकी जांच चल रही है, उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वे शादी समारोह के दौरान अपने साथ हथियार न लाएं और खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन न करें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!