Breaking : PM Modi का पंजाब को 1600 करोड़ रुपए का स्पैशल पैकेज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Sep, 2025 06:36 PM

breaking pm modi s special package of rs 1600 crore to punjab

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए पी.एम. नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान सामने आया है।

पंजाब डैस्क : पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए पी.एम. नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान सामने आया है। प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब में बाढ़ के कारण हुए भारी नुक्सान के लिए बड़े राहत पैकेज की घोषणा की है। पी.एम. मोदी ने पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपए के स्पैशल पैकेज का ऐलान किया है। वहीं मृतकों के परिवार को 2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50 हजार रुपए की राशि का ऐलान किया गया है। बता दें कि पी.एम. मोदी ने आज पंजाब के गुरदासपुर में बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे किया, जिसके बाद बाढ़ से हुई क्षति का आकलन करते हुए उक्त स्पैशल पेकेज की घोषणा की है।   

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के लिए जो 1600 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की है, यह राशि राज्य को पहले से उपलब्ध 12,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त होगी। इसके साथ ही, SDRF की दूसरी किस्त का अग्रिम वितरण और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भी जारी की जाएगी।

प्रधानमंत्री ने पूरे क्षेत्र और वहां के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकानों का पुनर्निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्गों की बहाली, स्कूलों का पुनर्निर्माण, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से सहायता प्रदान करना और पशुओं के लिए मिनी किट वितरित करना शामिल होगा।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया, जिसके बाद पंजाब में बाढ़ से हुए भारी नुक्सान का जायजा लेने के बाद पी.एम. मोदी ने उक्त पैकेज की घोषणा की है, जोकि एक बड़ी राहत मानी जा रही है।  

गौरतलब है कि बाढ़ के कहर के कारण पंजाब के 23 जिले इस समय पानी में डूबे हुए हैं और लोगों का जीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त है। लोग अपने घर छोड़ राहत शिविरों में रह रहे हैं। फसलें बुरी तरह से तबाह हुई है तो कईयों के पशु बाढ के पानी में बह गए हैं। इन सब चीजों को देखते प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद बेघर लोगों व किसानों के नुक्सान की भरपाई के लिए उक्त पैकेज की घोषणा की है, जोकि एक बड़ी राहत मानी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!