Breaking : कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए इस पूर्व कैबिनेट मंत्री की हुई घर वापसी

Edited By Kamini,Updated: 28 Aug, 2024 02:47 PM

breaking former cabinet minister returns home to congress

पंजाब की राजनीति में जहां दलबदल का सिलसिला लगातार जारी है वहीं कईओं द्वारा घर वापसी भी हो रही है।

पंजाब डेस्क : पंजाब की राजनीति में जहां दलबदल का सिलसिला लगातार जारी है वहीं कईओं द्वारा घर वापसी भी हो रही है। इसी बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कांग्रेस में घर वापसी की है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी दविंदर यादव की मौजूदगी में उनकी कांग्रेस पार्टी में घर वापसी हुई है। अरोड़ा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।

PunjabKesari

जानें कौन है सुंदर शाम अरोड़ा : 

आपको बतां दे सुन्दर शाम अरोड़ ने 2022 के विधानसभा चुनावों के बाद जून में बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। उन्होंने 2012 में होशियारपुर से विधानासभा चुनाव लड़ा था। आपको ये भी बता दें कि विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को 50 लाख रुपए की रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सुंदर शाम पर आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर कार्रवाई चल रही थी। पूर्व मंत्री सुंदर शाम पर आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर कार्रवाई चल रही थी। सुंदर अरोड़ा ने असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल (AIG) मनमोहन कुमार को 50 लाख रुपए रिश्वत देने की कोशिश की थी और वह ऐसा करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए थे। 

पंजाब में कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार में उन्हें उद्योग मंत्री बनाया गया। हालांकि, जब चरणजीत सिंह चन्नी राज्य के मुख्यमंत्री बने, तो उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया। 2022 के चुनाव में सुंदर शाम अरोड़ा की हार हुई थी। इसके बाद अरोड़ा 3 अन्य पूर्व मंत्रियों राज कुमार वेरका, बलबीर सिंह और गुरप्रीत कांगड़ के साथ 5 जून 2022 को बीजेपी में शामिल हो गए और आज उनकी कांग्रेस में घर वापसी हो गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!