देर रात पुलिस नाके पर मचा हड़कंप, बौखलाए बाऊंसरों ने किया हमला

Edited By Vatika,Updated: 23 Oct, 2020 02:55 PM

bouncer attack on police in chandigarh

नयागांव थाने के एस.एच.ओ. जगजीत सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज सौदागर दीन और एस.एच.ओ. के गनमैन पर नाके के दौरान एक बाऊंसर ने हमला कर दिया।

नयागांव(मुनीष जोशी) : नयागांव थाने के एस.एच.ओ. जगजीत सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज सौदागर दीन और एस.एच.ओ. के गनमैन पर नाके के दौरान एक बाऊंसर ने हमला कर दिया। नाके पर उसकी एक्टिवा के दस्तावेज चैक करने के लिए पुलिस ने उसे रोका था। उसके पास कागज नहीं थे। पुलिस ने जब उसका चालान काटा तो उसने चालान लेने से इंकार कर दिया और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

पुलिस ने आरोपी देवराज के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी देवराज सैक्टर-26 के प्ले-ब्वाय क्लब में बाऊंसर है। वीरवार शाम को 4 से रात 10 बजे तक नयागांव पुलिस ने नाडा पुल के पास नाका लगा रखा था।करीब 9 बजे आरोपी एक्टिवा पर आया और कागज न होने पर पुलिस ने उसका चालान कर दिया। इसके बाद देवराज ने एस.एच.ओ. व ट्रैफिक इंचार्ज से हाथापाई की और एस.एच.ओ. के गनमैन की वर्दी फाड़ दी। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। एस.एस.पी. के आदेशों पर डी.एस.पी. गुरशेर सिंह भी मौके पर पहुंचे।

जमानत पर है आरोपी
एस.एच.ओ. जगजीत सिंह ने बताया देवराज के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है। आरोपी पर पहले भी हत्या का केस हरियाणा में है और वह जमानत पर बाहर है। आरोपी को पुलिस शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!