Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Oct, 2017 10:30 AM

देश भर में करवाचौथ पर महिलाओं ने जहां अपने पति की लम्बी आयु व अपने सुहाग के लिए व्रत रखे, वहीं सीमा सुरक्षा बल की 96वीं
फाजिल्का (लीलाधर): देश भर में करवाचौथ पर महिलाओं ने जहां अपने पति की लम्बी आयु व अपने सुहाग के लिए व्रत रखे, वहीं सीमा सुरक्षा बल की 96वीं बटालियन की महिला जवान भी अपने ड्यूटी के बाद ड्यूटी कर रहे अपने पति के दीदार पाने उनके पास गई।
रात को चंद्रमा देखकर पतियों ने अपनी सीमा सुरक्षा बल में तैनात अपनी पत्नियों का व्रत खुलवाया। सीमा सुरक्षा बल के हैड क्वार्टर में भी सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों व जवानों की पत्नियों ने करवाचौथ की कथा सुनी व चांद का दीदार करने के बाद व्रत खोला।