फगवाड़ा में रहस्यमय हालात में पार्क में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Aug, 2026 11:22 PM

body of young man found in park under mysterious circumstances in phagwara

फगवाड़ा के घनी आबादी वाले मेहली गेट इलाके के पास स्थित वरिन्द्र पार्क में सिटी पुलिस को खून से सनी हुई एक जवान युवक की गहन रहस्यमय हालात में लाश मिलने की सनसनीखेज सूचना मिली है।

फगवाड़ा  (जलोटा): फगवाड़ा के घनी आबादी वाले मेहली गेट इलाके के पास स्थित वरिन्द्र पार्क में सिटी पुलिस को खून से सनी हुई एक जवान युवक की गहन रहस्यमय हालात में लाश मिलने की सनसनीखेज सूचना मिली है।  थाना सिटी फगवाड़ा की एसएचओ अमनप्रीत कौर ने मामले की आधिकारिक तौर पर पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक युवक जिसकी आयु 27 वर्ष के करीब प्रतीत हो रही है की पहचान रोहित कुमार वासी मोहल्ला मुटियारां मेहली गेट फगवाड़ा के तौर पर हुई है। अभी तक चली जांच में मृतक रोहित कुमार अविवाहित था पता चला हैं। 

एसएचओ अमनप्रीत कौर ने बताया कि सिटी पुलिस ने मृतक रोहित कुमार की लाश को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह भेज दिया है। यह पूछे जाने पर कि मृतक युवक की मौत का क्या कारण रहा हैं? उन्होनें बताया कि इसका खुलासा शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। उन्होनें कहा कि पुलिस सारे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और जब तक जांच जारी है तब तक किसी भी तरह का आंकलन करना कठिन हैं। इसी मध्य घटनास्थल पर मौजूद रहे लोगों ने खुलासा किया हैं कि मृतक की लाश को जब पुलिस ने बरामद किया तब शव से खून बह रहा था? अब शव से खून का रिसाव क्यों हो रहा था इसे लेकर खबर लिखे जाने तक उक्त सारा मामला रहस्यमय ही बना हुआ है? पुलिस जांच का दौर जारी है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!