नहर से मिली बच्चे की लाश, इस हालत में था शव

Edited By Kalash,Updated: 13 Feb, 2022 11:24 AM

body of the child was found from the canal

शहर के नाभा रोड पर भाखड़ा नहर से बच्चे के गले में जंजीर डालकर ताला जड़ी हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई

पटियाला (बलजिंद्र): शहर के नाभा रोड पर भाखड़ा नहर से बच्चे के गले में जंजीर डालकर ताला जड़ी हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पड़ताल करने पर पता चला कि यह शव फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव कुंभ के 9 वर्षीय सुखमनवीर सिंह का है जो कि अपने पिता रणधीर सिंह (40 वर्ष) और बहन हरनूर कौर (12 वर्ष) के साथ वीरवार से लापता था। गोताखोरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने परिवार के साथ संपर्क करके बच्चे के नाना बलविंदर सिंह को बुलाया और उन्होंने आकर शव की शिनाख्त की।

यह भी पढ़ें : चुनाव आयोग ने 'आप' को किया नोटिस जारी, 24 घंटे में मांगा जवाब

बलविंदर सिंह ने बताया कि उसके जमाई रणधीर सिंह का उसके चाचा से पिछले डेढ़ महीने से जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था और इस बात को लेकर वह काफी अधिक परेशान था। उसने बताया कि उसका जमाई वीरवार को सुखमनबीर सिंह को एलर्जी की दवा दिलाने और बेटी हरनूर को बर्गर खिलाने के लिए ले गया था। शाम को जब साढ़े 7 बजे तक उसका फोन नहीं आया तो पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने फोन की लोकेशन की जांच की तो भाखड़ा नहर के किनारे 8 किलोमीटर की दूरी पर उसका मोटरसाइकिल बरामद हुआ। जहां तक गले में जंजीर और ताला लगा होने का सवाल है तो उस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। भोले शंकर डायवर्स क्लब के प्रधान शंकर भारद्वाज ने बताया कि बच्चे का शव तो बरामद हो गया है पर रणधीर सिंह और बच्ची का शव बरामद नहीं हुआ।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!