B'day पार्टी में गए युवक की नहर से मिली लाश, मची चीख-पुकार

Edited By Vatika,Updated: 26 Sep, 2020 11:15 AM

body found found in canal

गांव छज्जूमाजरा से बर्थ-डे पार्टी के लिए किसी निजी होटल में आए 26 वर्षीय युवक बलजिंदर सिंह की लाश 5 दिन बाद राजपुरा के पास खेड़ी में

कुराली(बठला) : गांव छज्जूमाजरा से बर्थ-डे पार्टी के लिए किसी निजी होटल में आए 26 वर्षीय युवक बलजिंदर सिंह की लाश 5 दिन बाद राजपुरा के पास खेड़ी में भाखड़ा नहर से मिली है। बलजिंदर उसी दिन से लापता था। इस मामले में सिंघभगवंतपूरा पुलिस ने 22 सितम्बर को कई अज्ञात लोगों के खिलाफ बलजिंदर सिंह के पिता जरनैल सिंह के बयानों पर उसे अगवा करने का केस दर्ज किया था। वीरवार को बलजिंदर सिंह की लाश पुलिस ने रोपड़ के मोर्चरी में रखवा दी। मृतक के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई से निराश होकर हंगामा किया। परिवार ने आरोप लगाया कि बेटे की हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस उसके दोस्तों से पूछताछ करे। मृतक युवक का राजपुरा में पास्टमार्टम होने के बाद गांव छज्जूमाजरा में संस्कार किया जाएगा। 

19 सितम्बर से लापता था बलजिंद्र
बलजिंदर सिंह 19 सितम्बर से लापता था। उसकी स्कूटी संदिग्ध हालात में खून से लथपथ हालत में चंडीगढ़ हाइवे पर भ्योरा पुल के नीचे भाखड़ा नहर की दाईं पटरी पर करीब आधा किलोमीटर पर मिली थी। बलजिंदर ने 19 सितम्बर दोपहर को अपने दोस्तों के साथ चंडीगढ़ हाइवे पर होटल में पार्टी की। उसके दोस्तों के मुताबिक बाद में वे दोस्तों को यह कहते हुए चले गए कि उन्हें रोपड़ काम के लिए जाना है। फिर उसका किसी से संपर्क नहीं हुआ। 19 सितम्बर शाम से परिवार और उसके दोस्त बलजिंदर सिंह की खोज करते रहे। 

अपहरण मामले में जोड़ी हत्या की धारा 
थाना सिंघभगवंत पूरा के एस.एच.ओ. सिमरनजीत सिंह ने कहा कि पहले दर्ज अपहरण के मामले में हत्या की धारा-&02 को शामिल किया गया है। जांच जारी है जो भी कसूरवार होगा, उसका खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने मृतक युवक के पिता जरनैल सिंह के बयान पर अज्ञात अपहरणकत्र्ताओं के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की थी। पिता ने बयान दिए हैं कि बलजिंदर सिंह घर ये कहकर गया था कि उसके दोस्त का जन्मदिन है और उन्होंने रोपड़ शनिदेव मंदिर जाना है। बाद में उन्हें पता चला कि बलजिंदर ने होटल में अपने दोस्त के साथ जन्मदिन की पार्टी की। बाद में बलजिंदर सिंह का फोन बंद आने लगा।


परिजनों का आरोप
बलजिंद्र का कत्ल हुआ, हत्यारे गिरफ्तार नहीं किए तो शव लेकर करेंगे ट्रैफिक जाम मृतक युवक के चाचा हरनेक सिंह और उसकी चचेरी बहन रितु ने कहा कि बलजिंदर सिंह का कत्ल हुआ है। पुलिस जानबूझकर आरोपियों को नहीं पकड़ रही। पिता जरनैल सिंह ने कहा कि पुलिस में अगर उन्हें इंसाफ न दिलाया और हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया तो वो बेटे के शव को लेकर ट्रैफिक जाम करेंगे। उन्हें शक है कि उसके दोस्तों में से किसी ने बेटे बलजिंदर सिंह को कत्ल किया है। बलजिंदर सिंह के शरीर पर घाव के निशान हैं।  बहन रितु ने कहा कि बलजिंदर सिंह अपने परिवार का अकेला बेटा था और उसकी एक बहन सतविंदर कौर भी है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!