नहर में नहाते समय डूबे युवक का बरामद हुआ श/व, परिवार का हाल बेहाल

Edited By Kamini,Updated: 20 Jun, 2025 04:47 PM

dead body of a youth recovered

कंडी नहर में नहाते समय डूबे युवक का आज शव बरामद कर लिया गया है।

हाजीपुर (हरविंदर जोशी): कंडी नहर में नहाते समय डूबे युवक का आज शव बरामद कर लिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ तलवाड़ा सतपाल सिंह ने बताया कि 19 जून को सूचना मिली थी कि दातारपुर के पास कंडी नहर में नहाते समय एक युवक डूब गया है। सूचना मिलते ही तलवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन देर शाम तक न तो युवक का शव मिला और न ही उसका नाम पता चल सका क्योंकि उसके साथ नहर में नहा रहे अन्य लड़के डर के मारे वहां से भाग गए।

PunjabKesari

नहर में डूबे युवक के परिजनों ने आज तलवाड़ा पुलिस से संपर्क कर बताया कि हमारा लड़का हरप्रीत सिंह (24) पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव बांक, थाना भीखी विंड, जिला तरनतारन जो अपने पांच अन्य साथियों के साथ एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था और काम के सिलसिले में वह अपने साथियों के साथ इस तरफ आया था। गर्मी के कारण वे कंडी नहर में नहाने लगे। नहाते समय हरप्रीत सिंह नहर में डूब गया। आज इलाके के लोगों की मदद से उसका शव नहर से बाहर निकाला गया। तलवाड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!