Punjab : शिक्षक ने नहर में लगाई छलांग, डीएसपी ने नहर में कूदकर बचाई जान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Jun, 2025 11:53 PM

punjab teacher jumped into the canal

आज बेरोजगार ई.टी.टी. शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर धूरी-मालेरकोटला मुख्य मार्ग पर बबनपुर नहर के पास धरना दिया। इस दौरान एक शिक्षक ने सरकार की लाठीचार्ज से तंग आकर बबनपुर नहर में छलांग लगा दी।

धूरी/सुनाम (अश्विनी, बांसल): आज बेरोजगार ई.टी.टी. शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर धूरी-मालेरकोटला मुख्य मार्ग पर बबनपुर नहर के पास धरना दिया। इस दौरान एक शिक्षक ने सरकार की लाठीचार्ज से तंग आकर बबनपुर नहर में छलांग लगा दी।

धरना स्थल पर मौजूद सुनाम डी.एस.पी. हरविंदर सिंह खैरा ने मौके पर छलांग लगाकर शिक्षक की जान बचाई। इस संबंध में डी.एस.पी. हरविंदर सिंह खैहरा से बात की तो उन्होंने कहा कि यह उनका कर्तव्य है और वह अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा से निभाते हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 37 अध्यापकों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!