Edited By Kamini,Updated: 19 Jun, 2025 03:05 PM

बताया जा रहा है कि, जसकरन सिंह बीती रात फोटो स्टेट लेने के लिए घर से निकला था।
हरचोवाल/गुरदासपुर (विनोद): जिले में एक छात्र की बेरहमी से हत्या की खबर मिली है। जानकारी के अनुसार जसकरन सिंह (उम्र17) पुत्र राजिंदर सिंघल निवासी बेरी थाना काहनूवान के रूप में हुई है। जसकरन सिंह होली फैमिली सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरगोबिंदपुर लैता वाले चौक में +1 में पढ़ता था। गर्मी की छुट्टियों के कारण वह स्कूल नहीं जा रहा था।
बताया जा रहा है कि, जसकरन सिंह बीती रात फोटो स्टेट कॉपी के लिए घर से निकला था। जब वह वापस नहीं आया तो रात तक परिवार वालों ने अपने बच्चे की तलाश शुरू की लेकिन वह नहीं मिला। इस दौरान उसका फोन भी बंद आ रहा था। सुबह जब राहगीरों ने पुलिस स्टेशन दसूहा, मकेरिया, गांव चकरा के पास एक पेड़ पर उसका शव लटका देखा तो पुलिस को सूचित किया गया। क्राइम ब्रांच ने विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में उसकी तस्वीर पोस्ट की और लोगों से उसकी पहचान करने को कहा। जब इस घटना के बारे में उसके परिवार को पता चला तो वे तुरंत दसूहा मकेरिया पुलिस स्टेशन पहुंचे और बच्चे की पहचान की। पुलिस हत्या की गहनता से जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here