विदेश से लौटे युवक ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे का मंजर देख परिवार में मचा कोहराम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Jun, 2025 05:52 PM

the young man who returned from abroad took a horrifying step

हाजीपुर पुलिस स्टेशन के अधीन पड़ते गांव संधवाल में एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

हाजीपुर (जोशी) : हाजीपुर पुलिस स्टेशन के अधीन पड़ते गांव संधवाल में एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी देते हुए एसएचओ हाजीपुर हरप्रीत सिंह ने बताया कि जैसे ही हमें सूचना मिली कि गांव संधवाल में एक युवक ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है, तो एएसआई राकेश कुमार अपनी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से पंखे से लटकी लाश को नीचे उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए मुकेरियां के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।

मृतक की मां सुषमा रानी पत्नी कुलदीप सिंह निवासी गांव संधवाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मेरा बेटा राहुल कॉंडल (22), पुत्र कुलदीप सिंह कुछ दिन पहले ही विदेश से घर लौटा था और वह डिप्रेशन में रहता था। आज सुबह वह टहलने गया और फिर अपने कमरे में चला गया। जब मैं उसे दवा देने गई तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और राहुल कोई आवाज नहीं दे रहा था। पड़ोसियों की मदद से जब दरवाजा खोला गया तो देखा राहुल पंखे से लटका हुआ था। हाजीपुर पुलिस ने मां के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!