फगवाड़ा में दो गुटों में हुई खूनी झड़प, 1 की मौत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Sep, 2021 05:24 PM

bloody clash between two families in phagwara 1 dead

फगवाड़ा के पास गांव गंडवें में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए टकराव दौरान एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली है जबकि 2 व्यक्ति घायल हुए हैं।

फगवाड़ा (सोनू):  फगवाड़ा के पास गांव गंढवें में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए टकराव दौरान एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली है जबकि 2 व्यक्ति घायल हुए हैं।  

इस मौके बलबहादुर सिंह ने बताया कि अवतार सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी गंढवें और बिशम्बर सिंह पुत्र भगत राम निवासी जुड़वा जब नानक नगरी से मोटरसाइकिल पर वापस गांव आ रहे थे तो रास्ते में दूसरी पक्ष के दिलबाग सिंह, रवि कुमार और लखवीर सिंह ने साथियों समेत अवतार सिंह और बिशंवर सिंह को घेर कर तेजधार हथियारों के साथ हमला करके जख्मी कर दिया और फरार हो गए। उन्होंने बताया कि यह झगड़ा जमीनी विवाद के चलते हुआ है। घायलों को सिविल अस्पताल फगवाड़ा में दाखिल करवाया गया है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!