पंजाब के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में ब्लास्ट, स्कूली बच्चों सहित 5 झुलसे

Edited By Urmila,Updated: 02 Aug, 2024 02:01 PM

blast in punjab s historic gurdwara sahib

फिरोजपुर में एक ऐतिहासिक गुरुद्वारा जामनी साहिब से बड़ी खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क: फिरोजपुर में एक ऐतिहासिक गुरुद्वारा जामनी साहिब से बड़ी खबर सामने आई है। गुरुद्वारा साहिब में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ है। जानकारी के अनुसार गुरु घर में सेवा के दौरान सिलेंडर फटने से यह ब्लास्ट हुआ है। सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग फैल गई जिसमें 5 लोग बुरी तरह झुलस गए । बताया जा रहा है कि इन पांच लोगों में स्कूली बच्चे भी शामिल है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि स्कूली बच्चे गुरुघर में सेवा करने के आए थे। फिलहाल गंभीर रूप से झुलसे लोगों को इलाज के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मंजर देख लोग सहमे हुए हैं। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही सारी स्थिति साफ हो पाएगी। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!