भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा बोले SAD का साथ छोड़ना दुखद, गलत तर्क दे रहे हैं अकाली नेता

Edited By Sunita sarangal,Updated: 27 Sep, 2020 04:33 PM

bjp president ashwini sharma said to leave sad

अकाली-भाजपा का गठजोड़ टूटने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने प्रैस कांफ्रेंस जारी करते हुए बयान दिए हैं। अपने बयान में अश्विनी शर्मा ने.....

जालंधरः अकाली-भाजपा का गठजोड़ टूटने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने प्रैस कांफ्रेंस जारी करते हुए बयान दिए हैं। अपने बयान में अश्विनी शर्मा ने कहा कि एन.डी.ए. ने हमेशा हर छोटे-बड़े का सहयोग दिया है। उन्होंने कभी किसी पार्टी को नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि अकाली दल उनका पुराना सहयोगी है। उनके फैसले ने उन्हें बहुत ही दुख पहुंचाया है लेकिन उन्होंने जो कारण दिए वो भी सही नहीं है। 

उन्होंने बताया कि अकाली दल ने कहा कि भाजपा किसान हितैषी हैं जो कि गलत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जो काम किए वो किसी ने नहीं किए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बस अपनी नाकामियां छुपा रही है। दलित बच्चों के स्कॉलरशिप के घोटाले, शराब मामले जैसी नाकामियों की छुपाने के लिए कांग्रेस किसानों को भ्रमित कर रही है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी किसानों में भ्रम पैदा कर रही है। 

पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत की रक्षा करना भारतीय जनता पार्टी का धर्म है और इसके प्रति वे जवाबदेह हैं। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर के छात्रों को पंजाबी भाषा विषय के तौर पर पढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के फायदे के लिए और उनकी आमदन बढ़ाने के लिए कृषि बिल पारित किया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने पूरे देश के लिए बहुत कुछ किया है और किसानों को और जनता को उन पर भरोसा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री बोल रहे हैं कि पंजाब में सरकारी खरीद जारी रहेगी।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!