Jalandhar: भाजपा नेता के घर ग्रेनेड फेंकने का मामला, इतने दिनों के रिमांड पर आरोपी

Edited By Kalash,Updated: 15 Apr, 2025 04:53 PM

bjp leader grenade attack accused remand

भाजपा नेता मनोरंजन कालीया के घर पर ग्रेनेड हमले के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : भाजपा नेता मनोरंजन कालीया के घर पर ग्रेनेड हमले के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रिक्शा चालक सतीश और उसके मौसेरे भाई हैरी को रिमांड खत्म होने के बाद आज दोबारा अदालत में पेश किया गया। जालंधर कोर्ट में पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए रिमांड बढ़ाने की मांग रखी गई। इसके बाद कोर्ट ने दोनों चार दिन के लिए और रिमांड पर भेज दिया है। 

गौरतलब है कि बीते दिनों भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ई-रिक्शा पर आए आरोपियों ने हैंड ग्रेनेड फेंका था। हमला देर रात किया गया था जिस समय मनोरंजन कालिया अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थे। इस मामले में जालंधर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिनसे पूछताछ के बाद 2 अन्य आरोपियों की भी दिल्ली से गिरफ्तारी हुई थी। इसके साथ ही इस मामले के मुख्य आरोपी को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!