मिसेज सिद्धू के हक में बोले मजीठिया

Edited By swetha,Updated: 14 Apr, 2019 12:01 PM

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू की तरफ से अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को चंडीगढ़ से टिकट न मिलने पर उनकी तुलना स्टेपनी के साथ करने के बयान पर विक्रम मजीठिया ने विरोध जताया है। मजीठिया का कहना है कि नवजोत किसी की बेटी बहन है, इसलिए सिद्धू...

तलवंडी साबोःपंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू की तरफ से अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को चंडीगढ़ से टिकट न मिलने पर उनकी तुलना स्टेपनी के साथ करने के बयान पर विक्रम मजीठिया ने विरोध जताया है। मजीठिया का कहना है कि नवजोत किसी की बेटी बहन है, इसलिए सिद्धू को ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता बंठिडा सीट से अकाली उम्मीदवार की चिंता न करें। जल्द ही उम्मीदवार का ऐलान कर दिया जाएगा। इससे पूर्व अनाज मंडी रामां में यूथ अकाली दल की तरफ से विशाल रैली में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने  कहा कि कैप्टन सरकार ने गुटका साहिब की झूठी कसम खाकर सूबे के लोगों के साथ धोखा किया है, जिसका हिसाब वोटर अब लोक सभा चुनाव में अकाली दल को भारी बहुमत के साथ जिताकर लेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा हलके का रिकार्ड तोड़ विकास करवाया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!