Punjab : नाके पर बाईक छोड़ भागे संदिग्ध, तलाशी लेने पर पुलिस के उड़े होश

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Nov, 2024 05:19 PM

bike rider arrested with heroin in ferozepur

ट्रैफिक पुलिस द्वारा बंगालीवाला पुल पर लगाए नाके पर दो संदिग्ध युवक बाईक छोड़ भाग गए। आशंका होने पर बाईक के सामान की तलाशी ली गई तो 120 ग्राम हैरोईन मिली।

फिरोजपुर : ट्रैफिक पुलिस द्वारा बंगालीवाला पुल पर लगाए नाके पर दो संदिग्ध युवक बाईक छोड़ भाग गए। आशंका होने पर बाईक के सामान की तलाशी ली गई तो 120 ग्राम हैरोईन मिली। 

थाना मक्खू के इंस्पैक्टर गुरजंट सिंह ने बताया कि ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई दलबीर सिंह की अगवाई में टीम ने बंगाली वाला पुल पर रूटीन नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान बाईक पर आए दो युवकों को वाहन के कागजात चैक करवाने के लिए रोका गया। उक्त लोग जब बाईक की पॉकेट से कागजात निकाल रहे थे तो काले रंग का लिफाफा नीचे गिर गया। इसके बाद दोनों युवक घबराहट में बाईक वहीं छोड़ फरार हो गए। उक्त लिफाफे को चैक किया गया तो उसमें 120 ग्राम हैरोईन मिली। इंस्पैक्टर ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का पर्चा दर्ज करने के बाद उनकी तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!