Edited By Tania pathak,Updated: 14 Jul, 2021 02:40 PM

पंजाब कांग्रेस के घमासान के बीच आज एक बार फिर राहुल गांधी के आवास स्थान पर अहम मीटिंग जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में प्रियंका गांधी वाड्रा और हरीश...
चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के घमासान के बीच आज एक बार फिर राहुल गांधी के आवास स्थान पर अहम मीटिंग जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में प्रियंका गांधी वाड्रा और हरीश रावत भी मुख्य तौर पर शामिल है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिल्ली में रणनीतिकार प्रशांत किशोर और राहुल गांधी के बीच भी बीते दिन अहम मीटिंग हुई थी। ये बैठक भी राहुल गांधी के आवास स्थान पर हुई थी ।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मीटिंग इसलिए भी ख़ास मानी जा रही है क्योंकि इस समय पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी हालत ठीक नहीं चल रहे है। ऐसे में इस बैठक के बाद कुछ नए बड़े ऐलान किए जाने की संभावना है। दूसरी और अब प्रशांत किशोर भी सियासत में चर्चा का विषय बने हुए है। फिलहाल इसका क्या नतीजा निकलता है ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा।