पंजाब में बड़ा Encounter, पुलिस व बदमाशों में चली गोलियां

Edited By Urmila,Updated: 08 Nov, 2024 08:52 AM

big encounter in punjab bullets fired between police and criminals

देर रात हैबोवाल के चुहड़पुर रोड पर लूटपाट के मामले मे वांटेड आरोपी और पुलिस पार्टी मे क्रॉस फायरिंग हो गईं।

लुधियाना (गौतम, ऋषि ): देर रात हैबोवाल के चुहड़पुर रोड पर लूटपाट के मामले मे वांटेड आरोपी और पुलिस पार्टी मे क्रॉस फायरिंग हो गईं। आरोपी ने पुलिस पर 2 फायर किए और सेल्फ डिफेन्स मे पुलिस पार्टी ने एक फायर किया। जोकि आरोपी की दाये टांग पर लगा। आरोपी को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। मोके पर ए.डी.सी.पी. अमन बराड, इंस्पेक्टर सी.आई.ए.1 राजेश कुमार, इंस्पेक्टर कुलवंत कौर,  हैबोवाल के इंस्पेक्टर अमृतपाल मौके पर पहुंचे।

encounter in punjab

पुलिस ने आरोपी की पहचान ताजपुर रोड के रहने वाले अमित कुमार पुत्तर अशोक कुमार के रूप मे की है। ए.डी.सी.पी. अमन बरार ने बताया कि सी.आई.ए. की टीम सब इंस्पेक्टर हरजाप सिंह की टीम रेलवे ट्रैक के निकट गशत कर रही रही थी तो चेकिंग के दौरान एक्टिवा पर जा रहे आरोपी को उन्होंने शक के आधार पर रुकने का इशारा किया, तो आरोपों ने फायरिंग कर दी। बचाव मे पुलिस टीम ने एक फायर किया जिससे आरोपी जख्मी हो गया। पुलिस मे मोके पर आरोपी से देसी पिस्तौल व कारतूस बरामद किया। पुलिस ने आरोपी की एक्टिवा, खाली कारतूस भी कब्जे मे ले लिए। मोके पर फॉरेंसिक टीम व अन्य टीमें पहुंची।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!