गिरफ्तार पप्पलप्रीत को लेकर बड़ा खुलासा, IG सुखचैन गिल ने दी अहम जानकारी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Apr, 2023 05:13 PM

big disclosure of ig sukhchain gill regarding arrested pappalpreet

आज गिरफ्तार किए गए अमृतपाल के करीबी पप्पलप्रीत को लेकर पंजाब पुलिस द्वारा ब़ड़ा खुलासा किया गया है।

चंडीगढ़ : आज गिरफ्तार किए गए अमृतपाल के करीबी पप्पलप्रीत को लेकर पंजाब पुलिस द्वारा ब़ड़ा खुलासा किया गया है। इस बारे जानकारी देते आई.जी. सुखचैन सिंह गिल ने बताया है कि अमृतसर रूरल पुलिस ने अमृतपाल के करीबी पप्पलप्रीत को कत्थूनंगल से गिरफ्तार किया है। पप्पलप्रीत को एन.एस.ए. के तहत डिटेन किया गया है, जिसे कि पंजाब पुलिस की एक बड़ी कामयाबी बताया गया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस को पप्पलप्रीत की काफी देर से तलाश थी। आई.जी. ने बताया कि पप्पलप्रीत के खिलाफ 6 अन्य चल रहे हैं, जिसमें वह वांटेड है। वहीं आई.जी. ने पंजाब पुलिस की कारगुजारी की सराहना की है। बता दें कि आज सुबह हुई पप्पलप्रीत की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस अमृतपाल के कितने करीब पहुंची है, इस बारे तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा। फिलहाल पप्पलप्रीत की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!