राज्य सरकार का बड़ा फैसला, पंजाब में फिर से लॉकडाउन लागू

Edited By Mohit,Updated: 11 Jun, 2020 07:11 PM

big decision of the state government continue lockdown in punjab

पंजाब में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य में शनिवार और..........

चंडीगढ़ः पंजाब में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य में शनिवार और रविवार लॉकडाउन लागू रखने का फैसला किया है। सरकार द्वारा जारी आदेशों अनुसार शनिवार और रविवार को दुकानें नहीं खोली जाएंगी। इसके अलावा इन दिनों में राज्य में ट्रांसपोर्टेशन पर भी रोक लगा दी गई है। आदेशों अनुसार सिर्फ ई-पास वालों को ही कहीं पर आने जाने की इजाजत दी जाएगी। इसके अलावा सरकार द्वारा जारी आदेशों में साफ किया गया है कि औद्योगिक इकाइयां हफ्ते के 7 दिन खुली रहेंगी, जबकि बाजार और अन्य दुकानें बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। दिल्ली से आने वालों को सर्टीफिकेट देना जरुरी होगा क्योंकि दिल्ली से हर रोज 500 से 800 वाहन पंजाब में आ रहे हैं। 

बता दें कि पंजाब में कोरोना महामारी के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। अमृतसर, जालंधर और पठानकोट जिलों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अमृतसर में पिछले 24 घंटों के दौरान जहां 3 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 30 से अधिक पॉजीटिव मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा राज्यभर में कोरोना मरीजों की संख्या 2900 से पार हो चुकी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!