Edited By Kamini,Updated: 22 Aug, 2022 08:13 PM

इस समय की बड़ी खबर पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू को लेकर आ रही है।
चंडीगढ़: इस समय की बड़ी खबर पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू को लेकर आ रही है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस द्वारा टीम पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को सैलून से उठाया गया है। आशू के पी.ए. मीनू मल्होत्रा विजीलैंस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
इस दौरान रवनीत बिट्टू द्वारा विरोध किया गया। उन्होंने भारत भूषण आशू द्वारा को लेकर जाने से पहले विजिलेंस का विरोध करते हुए कहा कि पहले दस्तावेज दिखाए जाएं। इस दौरान विजिलेंस की टीम के साथ झगड़ा करते हुए नजर आए। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह शरेआम गुंडागर्दी कर रही है। अभी वह घर से सैलून पर आऐ हैं और विजिलेंस की टीम उनके पीछे सैलून पहुंच गई।
आपको यह भी बता दें आज विजिलेंस की कार्रवाई के खिलाफ दफ्तर के बाहर सभी कांग्रेसी नेताओं द्वारा प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस की लीडरशिप मौजूद रहे। यह प्रदर्शन राजा वड़िंग की अगुवाई में किया गया। इस दौरान पूर्व कांग्रेसी नेता, मौजूदा नेता इकट्ठे हुए। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि वह अपनी गिरफ्तारी देने आए हैं। विजिलेंस को जो भी लीडर चाहिए जहां हाजिर हैं। लीडरशिप द्वारा पूर्व मंत्रियों पर कार्रवाई के विरोध में एकत्रित हुए हैं। प्रदर्शन दौरान तृप्त रजिंदर बाजवा, राजा वड़िंग, सुखविंदर सिंह सुखकारिया आदि शामिल थे।
आपको बता दें कि पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, संगत सिंह गिलजियान के बाद अब विजिलेंस पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज कर सकती है। ठेकेदारों के संघ ने आशु के कार्यकाल के दौरान 2,000 करोड़ रुपए के टेंडरों में धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया था। विजिलेंस ने मामले की जांच एस.एस.पी. स्तर के अधिकारी को सौंपी थी। विजीलैंस टीम ने वीरवार को जालंधर के आर.टी.ए. दफ्तर पहुंच कर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सामान की ढुलाई व सप्लाई को लेकर दर्ज वाहनों के पंजीकरण की पड़ताल की थी। ध्यान रहे कि लुधियाना में विजीलैंस विभाग ने पर्चा दर्ज किया है। ।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here