Edited By Kamini,Updated: 12 Aug, 2022 03:00 PM

आज पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान बाबा बकाला पहुंचे जहां उन्होंने रखड़ पुनिया पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित किया।
अमृतसर: आज पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान बाबा बकाला पहुंचे जहां उन्होंने रखड़ पुनिया पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने रक्षा बंधन की सबको भाई-बहनों बधाई दी। उन्होंने कहा कि एतेहासिक जगह पर माथा टेकने का मौका मिला इस दौरान वह गुरुद्वारा बाबा बकाला साहिब नतमस्तक हुए। इस दौरान बेरोजगारों के लिए उन्होंने ऐलान किया आंगनबाड़ी में 6 हजार भर्तियां निकाली जाएंगी जिसके इश्तिहार और नोटिफिकेश जल्द ही जारी हो जाएंगे। नौकरी उन्हीं लोगों को मिलेगी जिन की डिग्री सही होगी किसी की कोई सिफारिश नहीं चलेगी। इसके आलावा जिन 4300 की पुलिस में भर्ती हो चुकी है उन्हें भी आने वाले दिनों में अगले सप्ताह नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। पंजाब में मेडिकल कॉलेज 9 हैं और 16 और खोले जाएंगे ताकि युवकों को विदेश न जाना पड़ा।
इस दौरान विरोधियों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा लोगों ने की 2022 में तीसरी आंख खुल गई जो बदलाव के लिए नई सरकार लेकर आए। लोगों ने सत्ता में ढूबे लोगों को हराया है और 'आप' सरकार को बहुमत में जीत दिलाई है।लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की जाएगी। उन्होंने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने लोगों के लिए कुछ नहीं किया। पिछली सरकार की फाइले देखता हूं तो रोना आता है। विरोधियों ने पंजाब को सिर्फ लूटने का काम किया है, पंजाब की जनता के एक-एक पैसे का पूरा हिसाब लिया जाएगा। कानूनी तरीके से जनता के पैसों का हिसाब लेंगे और लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरने की कोशिश की जाएगी।
पने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here