गुरदासपुर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, एस.एच.ओ. सहित 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Edited By Kamini,Updated: 08 Apr, 2022 05:40 PM

big action in gurdaspur shooting sho including 5 policemen suspended

जिला गुरदासपुर में भैनी मियां खान पुलिस स्टेशन अधीन गांव फुल्लड़ा में जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियों में सरपंच के पति सहित .......

दसूहा (झावर) :  जिला गुरदासपुर में भैनी मियां खान पुलिस स्टेशन अधीन गांव फुल्लड़ा में जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियों में सरपंच के पति सहित 4 लोगों की मौत हुई। इस मामले में अब एक नया खुलासा आया है। इस संबंध में एस.एस.पी. सरताज सिंह चहल ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने दसूहा थाने के एस.एच.ओ. समेत 5 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई बुधवार को सामने आई उस वीडियो के बाद की गई जिस में घटनाक्रम को अपने फोन में कैद करते हुए पुलिसकर्मी नजर आ रहे थे।
 
वीडियो के आधार पर पुलिस अधिकारियों ने दसूहा थानाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, सब इंस्पेक्टर ए.एस.आई. वरिंदर सिंह, सिपाही अविषेक कुमार, सिपाही बलजिंदर सिंह और होमगार्ड मलकीत सिंह को सस्पेंड कर दिया है। पता चला है कि गुरदासपुर और होशियारपुर पुलिस के अधिकारी मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि गांव फुल्लड़ा में दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग का एक वीडियो अब सामने आया है। इसमें गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है। एक मिनट 7 सेकेंड के इस वीडियो में करीब 9 फायर चलने की आवाज सुनाई दे रही है।

बता दें जिला गुरदासपुर में भैनी मियां खान पुलिस स्टेशन अधीन गांव फुल्लड़ा में जमीनी विवाद को लेकर गोलियां चली जिसमें सरपंच के पति सहित 4 की मौत व 2 घायल हुए। इस गोलीकांड मामले में पुलिस ने सरपंच लवली देवी के बयानों पर माणा के सरपंच सहित 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सरपंच लवली देवी के बयानों पर पुलिस ने एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!