BSF और पंजाब पुलिस का बड़ा Action, किसान के गन्ने के खेत में....

Edited By Kamini,Updated: 16 Jul, 2025 12:51 PM

big action by bsf and punjab police

बीएसएफ और पुलिस ने तलाशी मुहिम के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है।

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया) : बीएसएफ और पुलिस ने तलाशी मुहिम के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। एक किसान के खेतों में पीले रंग में कुछ लिपटा देखकर दहशत फैल गई। दीनानगर पुलिस और बीएसएफ ने गांव हसनपुर में एक किसान के गन्ने के खेत से पीले रंग कुछ लिपटा देखकर उसकी तालशी ली। इस दौरान इसमें से 500 ग्राम 41 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की गई। दोरागला थाने की पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

PunjabKesari

इस संबंध में डीएसपी राजिंदर मिहनास ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गांव ठाकुरपुर धुस्सी बन में मौजूद थे, तभी 68 बटालियन बीओपी ठाकुरपुर के बीएसएफ कंपनी कमांडर अनुज कुमार वहां पहुंचे। उनके साथ गन्ने के खेत में तलाशी अभियान शुरू किया गया तो हसनपुर निवासी एक किसान के गन्ने के खेत में पीले रंग के टेप में लिपटा एक लिफाफा पड़ा मिला। जब उसे खोलकर चेक किया गया तो उसमें से 500 ग्राम 41 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। हेरोइन को जब्त कर लिया गया और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!