अस्थियां लेकर ब्यास जा रहे परिवार के साथ बड़ा हादसा, बहन-भाई की दर्दनाक मौ'त

Edited By Urmila,Updated: 19 Jan, 2025 02:20 PM

big accident with family going to beas brother sister dead

पंजाब में एक परिवार के साथ बड़ी दुर्घटना की खबर आई है। फाजिल्का में उस समय दुखद दुर्घटना घटी जब परिवार एक मृत महिला की अस्थियां ले जा रहा था।

फाजिल्का (सुनील): पंजाब में एक परिवार के साथ बड़ी दुर्घटना की खबर आई है। फाजिल्का में उस समय दुखद दुर्घटना घटी जब परिवार एक मृत महिला की अस्थियां ले जा रहा था। इस दुर्घटना में भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना लक्खे कड़ाईयां के कोल घोड़ा ट्राला व पिकअप ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 7 लोग घायल हो गये। 

accident punjab

यह दुर्घटना उस समय घटी जब परिवार अपनी मृतक ताई विद्या बाई की अस्थियां लेकर ब्यास जा रहा था। मृतक दलबीर सिंह के बेटे सुरजीत सिंह ने बताया कि करीब 10 दिन पहले उनकी चाची ताई विद्या का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। आज लगभग 20 परिवार के सदस्य और रिश्तेदार अस्थियों के विर्सजन के लिए पिकअप में सवार होकर ब्यास जा रहे थे।  

fazlika incidnet

दुर्घटना में 50 वर्षीय दलबीर सिंह और 60 वर्षीय भुआ रुका बाई की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!