दर्दनाक सड़क हादसे ने छीनी 3 जिंदगियां! तेज रफ्तार पिकअप ने उड़ाया ई-रिक्शा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 May, 2026 05:48 PM

tragic road accident claims 3 lives

आज दोपहर अबोहर हनुमानगढ मार्ग पर स्थित गांव रामसरा के निकट एक पिकअप व ई रिक्शा में जोरदार टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि ई रिक्शा के चार टुकडे हो गए और उसमें सवार लोग कई फुट तक हवा में उछल गए।

अबोहर  (सुनील भारद्वाज) : आज दोपहर अबोहर हनुमानगढ मार्ग पर स्थित गांव रामसरा के निकट एक पिकअप व ई रिक्शा में जोरदार टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि ई रिक्शा के चार टुकडे हो गए और उसमें सवार लोग कई फुट तक हवा में उछल गए। हादसे में एक बच्चे सहित कुल तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची व उसकी मां घायल हो गए। घायलों को तुरंत एक कार वाले ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जाता है कि पिकअप चालक को पुलिस ने मौके पर ही काबू कर लिया है।

जानकारी के अनुसार गांव रामसरा निवासी करीब 60 वर्षीय देवकी पत्नी हंसराज, उसकी बहू पूनम पत्नी सुभाष अपने दो बच्चों 4 साल के लड़के परमीश व डेढ साल की लड़की रितिका के साथ अबोहर के अजीमगढ में किसी शोक सभा में आए थे। वे यहां से ई रिक्शा में सवार होकर वापिस गांव जा रहे थे कि जब वे गांव रामसरा के निकट पैट्रोप पंप के पास पहुंचें तो दूसरी तरफ से आ रही एक तेजगति पिकअप का सड़क में बने गढ्ढे के कारण संतुलन बिगड़ गया और वह ई रिक्शा में टकरा गई

यह टक्कर इतनी भयानक थी कि ई रिक्शा के चार टुकड़े हो गए और उसमें बैठे सभी लोग हवा में उछलकर दूर जा गिरे। जिससे देवकी, उसके पोते परमीश और ई रिक्शा चालक दीपक स्वामी पुत्र साहब राम निवासी कंधवाला रोड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पूनम बुरी तरह से घायल हो गई व उसकी बच्ची को मामूली चोट आई है। वहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे के बाद थाना बहाववाला के प्रभारी दविन्द्र सिंह, सबइंस्पैक्टर धर्मप्रीत पुलिस टीम सहित मौके पर पहुचें और पिकअप को कब्जे में लेते हुए चालक ललित कुमार निवासी कैथल हरियाणा को काबू कर लिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!