भीषण हादसे के बाद पिकअप में फंसा ड्राइवर, मुश्किल से गाड़ी से निकाला गया श/व

Edited By Kalash,Updated: 20 May, 2026 05:05 PM

pickup driver horrific accident

अबोहर आलमगढ़ से कंधवाला रोड बाईपास पर आज सुबह घटे भयानक हादसे में एक पिकअप ड्राइवर की मौत हो गई।

अबोहर (सुनील): अबोहर आलमगढ़ से कंधवाला रोड बाईपास पर आज सुबह घटे भयानक हादसे में एक पिकअप ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि ड्राइवर पिकअप के अंदर ही फंस गया। लोगों की मदद से उसे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। सिटी थाना नंबर 2 की पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जानकारी के मुताबिक श्रीगंगानगर के बापू नगर वार्ड नंबर 19 निवासी अमित कुमार (40) उर्फ ​​कालीपुत्र भूषण पिकअप ड्राइवर का काम करता था।

आज सुबह वह अपनी पिकअप में फल लोड करके मलोट से श्रीगंगानगर के लिए निकला था। जब वह अबोहर के आलमगढ़ बाईपास चौक पर पहुंचा तो उसकी गाड़ी अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी 112 हेल्पलाइन को दी। सूचना मिलते ही 112 हेल्पलाइन और सिटी थाना नंबर 2 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य बिट्टू नरूला और सोनू ग्रोवर की मदद से उसके शव को पिकअप से बाहर निकालकर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।

सूचना मिलने पर फल व्यापारी भी मौके पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि मृतक एक बेटी का पिता था। बिट्टू नरूला ने कहा कि यह हादसा सड़क के दोनों ओर खड़े ट्रकों की वजह से हुआ है। प्रशासन और पुलिस को इन्हें एक तरफ रखना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!