Bharat Bandh: पंजाब में आज बस सेवा बंद, 4 रेलगाड़ियां रद्द, 12 के बदले Route

Edited By Vatika,Updated: 16 Feb, 2024 09:38 AM

bharat band in punjab bus service closed

जानकारी के अनुसार फिरोजपुर कैंट फाजिल्का लोहियांखास-फिल्लौर के मध्य चलने वाली 4 पैसेंजर गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है।

पंजाब डेस्कः न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी के लिए कानून की मांग कर रहे किसान संगठनों द्वारा  आज भारत बंद का ऐलान किया गया है, जो सुबह 6 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक रहेगा। इस आंदोलन के कारण आज फिरोजपुर मंडल की 4 रेलगाड़ियां रद्द हुई, 7 को शर्ट टर्मीनेट किया गया, 5 को री-शैड्यूल और 12 के रूट बदल कर चलाया गया। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फिरोजपुर कैंट फाजिल्का लोहियांखास-फिल्लौर के मध्य चलने वाली 4 पैसेंजर गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। 

PunjabKesari

उधर, बसों के जरिए सफर करने वाले यात्रियों को आज बस सर्विस उपलब्ध होना बेहद मुश्किल होगा क्योंकि सरकारी के साथ-साथ प्राइवेट बसें भी आज लगभग बंद रहेंगी। पनबस-पी.आर.टी.सी. ठेका कर्मचारी यूनियन द्वारा भारत में पूर्ण तौर पर समर्थन देते हुए शुक्रवार को बसों का चक्का जाम करने की घोषणा की गई है। यूनियन की स्ट्राइक शुक्रवार रात 12 बजे तक रहेगी। 

PunjabKesari

रविवार को फिर से होगी बैठक 
बता दें कि किसान नेताओं और केंद्र के मंत्रियों के बीच चंडीगढ़ में गुरुवार को तीसरे दौर की बातचीत ​भी बेनतीजा रही। यह बातचीत रात 8 बजे से करीब 1:30 बजे तक चली। सूत्रों के अनुसार किसान अपनी मांगों पर अड़े हैं और सरकार से सभी मांगों पर तुरंत घोषणा करने का दबाव बना रहे हैं। एक बार फिर एमएसपी को लेकर किसान अड़ गए हैं। अब रविवार को फिर से बैठक होगी। तब तक दोनों पक्षों ने शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया है। बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल, नित्यानंद राय के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!