पटियाला बेअदबी घटना पर बोले भगवंत मान, सिद्धू पर साधा निशाना

Edited By Kamini,Updated: 25 Jan, 2022 10:12 PM

bhagwant mann said on patiala sacrilege incident targeted sidhu

आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने यहां प्रैस कॉन्फ्रैंस के दौरान पटियाला के काली माता मंदिर में हुई बेअदबी की .....

मोहाली : आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने यहां प्रैस कॉन्फ्रैंस के दौरान पटियाला के काली माता मंदिर में हुई बेअदबी की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में बरगाड़ी में हुई बेअदबी की घटना के दोषियों को यदि सजा दी जाती तो दोबारा ऐसा करने की किसी में हिम्मत नहीं होती। 

उन्होंने कहा कि पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। इसके पीछे मास्टरमाइंड कोई ओर है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में अमन शांति होना जरूरी है और यह तभी हो सकता है जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आए। इस मौके पर भगवंत मान ने नवजोत सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्हें आम आदमी पार्टी द्वारा सी.एम. चेहरे के ऐलान पर लोगों काई कॉल फर्जी लगती है तो कांग्रेस का सर्वे करवा लें। 

उन्होंने नवजोत सिद्धू से कहा कि अगर वह चाहते हैं तो उन्हें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनकी पार्टी का सर्वेक्षण करने के लिए कहना चाहिए लेकिन हमारी पार्टी में हस्तक्षेप न करें। बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी पर बोलते हुए, भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार इसे लेकर कितनी गंभीर है यह उन पर निर्भर करता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!